अम्बेडकरनगर में बिजली का 'शॉर्ट सर्किट': 200 मेगावाट पहुंची मांग, गर्मी ने बढ़ाई विभाग की टेंशन | बस्ती मंडल न्यूज़

 



अम्बेडकरनगर | 16 मार्च 2026 रिपोर्ट: मृत्युंजय शर्मा (बस्ती मंडल न्यूज़)

​अम्बेडकरनगर जिले में सूरज के तल्ख तेवरों ने न केवल पारा चढ़ाया है, बल्कि जिले की बिजली व्यवस्था की भी कमर तोड़ दी है। बस्ती मंडल न्यूज़ के रिपोर्टर मृत्युंजय शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च के महीने में ही बिजली की मांग 200 मेगावाट के पार पहुंच गई है, जिससे ट्रांसफार्मरों पर भारी बोझ देखा जा रहा है।

होली के बाद उछली मांग, ट्रिपिंग से जनता बेहाल होली तक जिले में बिजली की खपत 150 मेगावाट थी, जो अब 200 मेगावाट हो गई है। बस्ती मंडल न्यूज़ की पड़ताल में पाया गया कि ग्रामीण अंचलों में लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती से आम जनता और किसान बेहद परेशान हैं। ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफार्मर जलने और तारों के टूटने की घटनाएं बढ़ गई हैं।

360 मेगावाट तक जाने का अनुमान विभाग का अनुमान है कि अप्रैल-मई में जब तापमान 45 डिग्री तक जाएगा, तब मांग 360 मेगावाट तक पहुंच सकती है। अकबरपुर, टांडा, जलालपुर और आलापुर जैसे डिवीजनों के उपकेंद्रों पर दबाव कम करने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही।

​ऐसी ही सटीक और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिये बस्ती मंडल न्यूज़ के साथ।

बस्ती मंडल न्यूज़—आपका क्षेत्र, आपकी आवाज़।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu